'ये सांड चर रहे दूसरों के खेत', MP में कांग्रेस विधायक ने साधु-संतों पर की अभद्र टिप्पणी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में साधु-संतों पर अभद्र टिप्पणी की जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिंह ने साधु-संतों व महामंडलेश्वरों का ज़िक्र करते हुए कहा, "ये सांड चर रहे दूसरों के खेत।" विवाद बढ़ने पर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कहावत के तौर पर ऐसा कहा था।