'ये हैं मोहब्बतें' के अभिनेता अभिषेक वर्मा ने की सगाई
'ये हैं मोहब्बतें' के अभिनेता अभिषेक वर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड इदित्री गोयल से सगाई कर ली है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "भगवान का शुक्रिया मुझे उस व्यक्ति से मिलवाने के लिए जिसे मैं हमेशा परेशान कर सकता हूं। मेरी दोस्त, मेरी पत्नी और मेरी ज़िंदगी। मैं तुमसे प्यार करता हूं।"