'यूज़ करो, फेंक दो' नीति पर चलती है 'आप': राघव को उनके पद से हटाए जाने पर रवनीत सिंह बिट्टू
'आप' के राज्यसभा उप-नेता पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है, "पार्टी 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' नीति पर चलती है।" उन्होंने कहा, "जैसे दिल्ली में 'आप' का अस्तित्व नहीं बचा, वैसे ही चाहे राज्यसभा हो या कहीं और...'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं बचेगा।"