यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुज़ैन वोज्स्की का 56 वर्ष की उम्र में कैंसर से हुआ निधन
यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुज़ैन वोज्स्की का 56 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। उनके निधन पर दुख जताते हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने लिखा, "अपनी प्यारी दोस्त के जाने से दुखी हूं...उनके बिना दुनिया की कल्पना करना मुश्किल है।" वोज्स्की ने 2014-2023 तक यूट्यूब की सीईओ के रूप में कार्य किया था।