यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से की शादी, शेयर की तस्वीरें
'मिसमैच्ड' फेम अभिनेत्री व यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने मंगलवार को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल से शादी कर ली। प्राजक्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। कपल ने 2023 में सगाई की थी। नेपाल के काठमांडू के रहने वाले वृषांक ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और वह पेशे से वकील हैं।