'यौन शक्ति खत्म होने तक उम्रकैद', 7 वर्षीय बच्ची की रेप व हत्या करने वाले को हाईकोर्ट ने सुनाई सज़ा
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2021 में 7-वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के दोषी की फांसी की सज़ा को उम्रकैद में बदला और ₹50 लाख का जुर्माना लगाया है। अदालत के अनुसार, दोषी 50-वर्षों की वास्तविक सज़ा पूरी किए बिना रिहा नहीं होगा और अन्य लड़कियों की सुरक्षा के लिए वह यौन शक्ति खत्म होने तक जेल में रहेगा।