यूपी में एनकाउंटर में पकड़े गए गैंगस्टर ने पुलिस हिरासत में बनाई रील, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
देवरिया (उत्तर प्रदेश) में मेडिकल कॉलेज में पुलिस हिरासत में रील बनाते गैंगस्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार का वीडियो सामने आया है। नीतेश 'रफ्तार' गैंग का सरगना है व उसको 24 जुलाई को एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया था। वहीं, इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने एक सब-इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।