यूपी में मंदिर के विवाद में शख्स की गोली मारकर की गई हत्या, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मिर्ज़ापुर (यूपी) में एक मंदिर के दान-पात्र के पैसे चोरी होने को लेकर हुए विवाद में पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक ने चोरी को लेकर गांव के एक शख्स पर केस दर्ज कराया था और उसने ही हत्या की। स्थानीय चौकी के 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं।