यूपी में सीबीआई दफ्तर में तैनात एएसआई पर धनुष-बाण से हुआ हमला, सीने में धंस गया बाण

लखनऊ (यूपी) में सीबीआई दफ्तर के बाहर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह पर शुक्रवार को एक शख्स ने धनुष से तीर चलाकर हमला कर दिया। तीर सीधे एएसआई के सीने में धंस गया जिससे वह मौके पर ही गिर गए। हमलावर को मौके से ही पकड़ लिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, हमलावर पूर्व रेलवे कर्मी है जिसे सीबीआई से पुरानी रंजिश थी।

Load More