'युवा साथियों को न्याय मिल कर रहेगा', छात्रों के प्रोटेस्ट पर झारखंड CM ने दी पहली प्रतिक्रिया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली प्रतिक्रिया में कहा, "हम कितनी गंभीरता के साथ चीजों को देख रहे हैं यह तो मैं सीना चीरकर नहीं दिखा सकता।" उन्होंने कहा, "जिस समस्या की पीछे हम पड़ते हैं उसे ठीक करके दम लेते हैं। संवैधानिक दायरों के तहत मेरे युवा साथियों को न्याय मिल कर रहेगा।"