'यह जंतर-मंतर नहीं, यहां नौटंकी नहीं चलेगी', अभिजीत दीपके को लोगों ने पार्क से भगाया
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और उनकी टीम को बुधवार को दिल्ली की एक सोसाइटी के पार्क से लोगों ने बाहर जाने को कह दिया। दीपके अपने समर्थकों के साथ वहां ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ की योजना बनाने के लिए पहुंचे थे। लोगों ने कथित तौर पर उनसे कहा कि 'यह जंतर-मंतर नहीं, यहां नौटंकी नहीं चलेगी'।