'यह जापान नहीं केरल है'; कासरगोड रेलवे स्टेशन की सफाई देखकर दंग रह गया शख्स
एक शख्स ने कासरगोड रेलवे स्टेशन (केरल) का वीडियो शेयर कर उसकी साफ-सफाई की प्रशंसा की है। उसने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं केरल में हूं या जापान में...प्लैटफॉर्म की स्वच्छता को छोड़ दें तो यहां धूल का एक कण नहीं मिलेगा।" उसने कहा, "सच कहूं...मैंने ज़िंदगी में पहली बार भारत में...इतना स्वच्छ-सुंदर रेलवे स्टेशन देखा है।"