'यह मूर्खों की दुनिया है', सुबह-सुबह ऋतिक रोशन ने लिखा अजीबोगरीब पोस्ट
अभिनेता ऋतिक रोशन ने शुक्रवार को एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "आप अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा समझदारी और सच्चाई की तलाश में बिता देते हैं लेकिन आखिर में एहसास होता है कि कई बार अनजान रहना ही बेहतर था...सच में ये दुनिया मूर्खों की है और शायद ये उन्हीं की होनी भी चाहिए।"