'यह सिर्फ भारत में ही संभव है'...5 मिनट वाली मेडिकल सर्विस देखकर अमेरिकी महिला हुई हैरान
मुंबई में रह रही अमेरिकी महिला लिज़ ने होम ब्लड टेस्ट सुविधा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि 5-मिनट में सैंपल कलेक्ट हो गया और होम विज़िट के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया गया। लिज़ ने कहा कि यह टेस्ट अमेरिका के मुकाबले करीब 10 गुना सस्ता रहा और यह सिर्फ भारत में ही संभव है।