'रॉकस्टार' फिल्म के लिए जॉन अब्राहम थे पहली पसंद, जानें फिर रणबीर कपूर को कैसे मिला रोल
फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिल्म 'रॉकस्टार' में पहले जॉन अब्राहम को लेना चाहते थे। बकौल फिल्ममेकर, वह रणबीर कपूर के पास किसी और फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर गए थे लेकिन रणबीर ने उनसे 'रॉकस्टार' की कहानी के बारे में पूछ लिया। इम्तियाज़ ने बताया कि रणबीर ने 'रॉकस्टार' में अपनी रुचि दिखाई थी।