'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक ने बताया क्यों मध्यमवर्गीय अक्सर करते रह जाते हैं संघर्ष
किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के मुताबिक, मध्यमवर्गीय और गरीब लोग अक्सर एक सामान्य गलती करते हैं कि वे गैर-ज़रूरी चीज़ों पर खर्च करते हैं। उन्होंने कहा, "गरीब लोग लोन लेकर ऐसी चीज़ों खरीदते हैं जो उनके खर्चे बढ़ाते हैं। अमीर बनने के लिए अपनी सोच बदलें और खर्च करने के बजाय निवेश पर ध्यान दें।"