60 की उम्र में किया था डेब्यू, 'रोजा' फेम ऐक्ट्रेस का 93 साल की उम्र में निधन
तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री वत्सला राजगोपाल का 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को चेन्नई में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं और उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। गौरतलब है कि 60 की उम्र में मणिरत्नम की फिल्म 'रोज़ा' से डेब्यू करने वाली वत्सला ने 400 से अधिक फिल्मों और कई टीवी शोज़ में काम किया।