'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार ने सख्त किया चरित्र सत्यापन
यूपी सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन के नियम सख्त किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने या हिंसक तरीके से व्यवस्था बदलने की कोशिश करने वाले संगठनों से जुड़े लोग सरकारी नौकरी के लिए अपात्र माने जाएंगे। हालांकि, सिर्फ FIR दर्ज होने या जांच लंबित रहने से अभ्यर्थी अयोग्य घोषित नहीं होगा।