राजस्थान में कार हादसे में एक ही झटके में खत्म हो गया इंजीनियर का पूरा परिवार
लखनऊ (यूपी) के एक परिवार के 5 लोगों की रविवार सुबह जयपुर (राजस्थान) में कार हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह परिवार दर्शन के लिए खाटू श्याम मंदिर जा रहा था और उनकी कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। मृतकों में एक 35-वर्षीय इंजीनियर, उसके मां-बाप, पत्नी व 6 महीने की बेटी शामिल हैं।