'रेडी', 'एक विलेन' और 'द फैमिली मैन' की ऐक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का हुआ निधन
'रेडी', 'एक विलेन' व 'गब्बर इज़ बैक' जैसी कई फिल्मों और 'द फैमिली मैन' सीरीज़ में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। द सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने देशपांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।