'रेड कार्ड' मिलने के बाद रात को सो नहीं पाया था: भारतीय हॉकी खिलाड़ी रोहिदास
पेरिस ओलंपिक्स में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल मैच में 'रेड कार्ड' मिलने को लेकर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी अमित रोहिदास ने कहा है, "सेमीफाइनल से निलंबित होने के कारण मैं रात को सो नहीं सका था।" उन्होंने कहा, "पूरा देश और मेरे साथी खिलाड़ी मेरे साथ थे। टीम ने कभी भावनात्मक रूप से बाहर होने नहीं दिया।"