'राणाबाली' के टीजर में विजय-रश्मिका की जोड़ी फिर आई नज़र, ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ते दिखे
राहुल सांस्कृत्यायन के निर्देशन में बनी फिल्म 'राणाबाली' के टीजर में अभिनेता विजय देवरकोंडा को दक्षिण भारत में 19वीं सदी के अकाल के दौरान ब्रिटिश अत्याचार के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू ब्रिटिश शासक सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में हैं, जबकि रश्मिका मंदणा विजय की पत्नी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं।