‘रात को बजते हैं घुंघरू', 300 छात्राओं ने भूत-प्रेत के डर से छोड़ा स्कूल; फिर सामने आई हकीकत
अमरावती (महाराष्ट्र) के एक स्कूल में 'भूतबाधा' होने की अफवाह फैलने से हॉस्टल में रहने वाली 300+ छात्राएं पढ़ाई छोड़कर अपने-अपने घर लौट गई हैं। कुछ छात्राओं ने दावा किया कि उन्हें रात में घुंघरुओं के बजने जैसी रहस्यमयी आवाज़ें सुनाई देती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यह 'मास हिस्टीरिया' से जुड़ी एक मानसिक स्थिति हो सकती है।