'रात में दोनों पैरों में ही कैसे लगी गोली' HC ने यूपी पुलिस के 'हाफ एनकाउंटर' पर उठाए सवाल
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई-2025 में श्रावस्ती में एक एनकाउंटर के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। बकौल कोर्ट, क्रॉस-फायरिंग में 23 पुलिसकर्मियों में से एक भी घायल नहीं हुआ और रात में दोनों पैरों पर ही गोली कैसे लगी। तत्कालीन एसएचओ की निशानेबाज़ी-शूटिंग क्षमता की भी जांच होगी।