'राधाकृष्ण' फेम सुमेध की सेट पर टूटी नाक की हड्डी, सर्जरी के बाद शेयर की तस्वीर
टीवी शो 'राधाकृष्ण' में भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके सुमेध मुद्गलक की एक प्रोजेक्ट के लिए ऐक्शन सीन शूट करते समय नाक की हड्डी टूट गई और उनकी सर्जरी हुई है। उन्होंने चेहरे पर लगी पट्टी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि चिंता की बात नहीं है और वह कुछ हफ्तों में ठीक हो जाएंगे।