'रेप हुआ तब रोई क्यों नहीं?' तरुण तेजपाल केस की पीड़िता से पूछे गए थे शर्मनाक सवाल
'तहलका' फाउंडर तरुण तेजपाल द्वारा 2013 में रेप की गई महिला ने बताया है कि क्रॉस-क्वेश्चनिंग में उसे उसकी तस्वीरें दिखाकर कपड़ों के बारे में पूछा गया। बकौल पीड़िता, "पूछा गया कि रेप के समय रोई क्यों नहीं? अकड़ क्यों गईं? घटना के बाद भी तहलका में काम करना क्यों जारी रखा?" तेजपाल को 10 साल की सज़ा मिली है।