'रिफ्यूज़ी' में पहले शॉट के लिए दिन-रात इंतज़ार किया, सुबह 3:45 बजे बुलाया गया: करीना
ऐक्ट्रेस करीना कपूर ने 'रिफ्यूज़ी' में अपने पहले शॉट को लेकर बताया है, "मैंने पूरा दिन-रात अपने शॉट के लिए इंतज़ार किया। सुबह 3:45 बजे असिस्टेंट डायरेक्टर ने आकर कहा 'आपका शॉट रेडी है, यह आपका इंट्रोडक्शन शॉट है'।'' करीना ने बताया कि जब निर्देशक जेपी दत्ता ने उनके शॉट को सिंगल टेक में मंज़ूरी दी तो वह हैरान थीं।