राफेल नडाल द्वारा पहनी गई जर्सी ₹95 लाख में हुई नीलाम
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल की 2005 फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के 3 मैचों में पहनी गई जर्सी $1,13,924 (करीब ₹95 लाख) में नीलाम हुई है। नडाल की जर्सी प्रेस्टीज़ मेमोरबिलिया द्वारा 2024 समर टेनिस ऑक्शन में नीलाम की गई है। इस जर्सी को पहनकर नडाल ने मारियानो पुएर्ता के खिलाफ फाइनल मैच 5 जून 2005 को जीता था।