'रामायण' के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम और अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता के रूप में नज़र आ रही हैं। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "सिया-राम के अटूट बंधन का जश्न।" डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।