'रामायण' का रिलीज़ से पहले धमाल, एडवांस बुकिंग हुई ₹25 करोड़ के पार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' के 2 नवंबर सुबह 9 बजे तक 14,968 शोज़ के लिए 5.94 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है। इसी के साथ इसने बिना ब्लॉक सीटों के प्री टिकट सेल से ₹21.63 करोड़ कमाए। वहीं, ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग का कलेक्शन ₹25.71 करोड़ पहुंचा।