'रामायण' के टीज़र से नाराज़ हैं 'लक्ष्मण', कहा- रणबीर के चेहरे पर 'राम' वाली मासूमियत नहीं

रामानंद सागर की धारावाहिक 'रामायण' में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी फिल्म 'रामायण' के टीज़र से नाराज़ हैं। उन्होंने कहा, "रणबीर कपूर ठीक दिखे हैं लेकिन मासूमियत कम है। अरुण गोविल में जो धैर्य, शांति और मासूमियत थी, वह गायब है। (रणबीर) थोड़ा कठोर दिखते हैं, वह लक्ष्मण या भरत की भूमिका के लिए अधिक उपयुक्त हैं।"

Load More