'रामायण पार्ट 1' के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज़ किया है जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी क्रमश: भगवान राम और सीता के रोल में नज़र आ रहे हैं। गाने को एआर रहमान ने कंपोज़ किया है। इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं और इसे अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल ने गाया है।