'रामायण' का पहले दिन का कलेक्शन पहुंचा ₹50 करोड़ के पार
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रात 8 बजे तक 5 भाषाओं में 21,884 शोज़ से ₹54.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साई पल्लवी भी हैं।