'रामायण' के कारण विनोद कापड़ी की 'पायर' हुई दरकिनार? शो घटने पर भड़के निर्देशक
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' के दूसरे हफ्ते में 75% से अधिक शो कम कर दिए गए। कापड़ी ने आरोप लगाया कि 'रामायण' की रिलीज के बाद स्क्रीन नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शो 70 से घटकर 16 हुए, सभी शो हाउसफुल हैं, लेकिन हमें स्क्रीन नहीं मिल रही हैं।