अभिनेता रणबीर कपूर की 'रामायण' के मेकर्स ने घोषणा की है कि इसका पहला भाग दुनियाभर के सिनेमाघरों में दिवाली से दो दिन पहले 6 नवंबर 2026 को रिलीज़ होगा। इसी दिन रणबीर की बेटी राहा का जन्मदिन भी है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साई पल्लवी और यश भी हैं।