'रामायण' ने 'हनुमान अंश' के लाइफ टाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'रामायण' ने 5-नवंबर को रिलीज़ होने के बाद 5-दिनों में दुनियाभर में ₹663.90-करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने सोमवार को भारत में ₹107.50-करोड़ और विदेश में ₹25-करोड़ कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹413.90-करोड़ हो गया। इसने 'हनुमान अंश' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है जिसने दुनियाभर में ₹453.26-करोड़ की कमाई की थी।