'रामायण' में कौन निभा रहा है भगवान राम और माता सीता के भाई-बहनों का किरदार?
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज़ हो गया है जिसमें कई अहम किरदारों की झलक दिखी है। आदिनाथ कोठारे भरत और नितीश शर्मा शत्रुघ्न की भूमिका निभाएंगे। सुरभि दास श्रुतकीर्ति, रिया कपूर मांडवी और सोनिया बलानी उर्मिला बनी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं।