'रामायण' से लेकर 'RRR' तक, बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा बजट वाली फिल्में कौनसी हैं?
नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' दो भाग में बन रही है और इसका अनुमानित बजट ₹4,000 करोड़ है। प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' ₹600 करोड़ के बजट पर बनी थी, जबकि 'आरआरआर' के निर्माताओं ने ₹550 करोड़ खर्च किए थे। 'आदिपुरुष', '2.0', 'पुष्पा: द रूल' और 'किंग' भी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में शुमार हैं जिनका बजट करोड़ों रुपए है।