'रामायणम्' के टीज़र रिलीज़ के बाद मेकर्स हुए मालामाल, 2 दिन में कमाए ₹1,000 करोड़!
'रामायणम्' के टीज़र रिलीज़ के बाद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस प्राइम फोकस स्टूडियो के शेयरों में उछाल आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के शेयरों में 30% का उछाल आया और 2 दिनों में ₹1,000 करोड़ की बढ़त संग मार्केट कैप ₹4,638 करोड़ से बढ़कर ₹5,641 करोड़ पहुंच गया। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है।