'रामायणम्' पार्ट-1 में सिर्फ 15 मिनट के लिए दिखेंगे रावण बने यश! सामने आई वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश फिल्म के पार्ट-1 में सिर्फ 15 मिनट के लिए नज़र आएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, भगवान राम (रणबीर कपूर), माता सीता (साई पल्लवी) और लक्ष्मण जी (रवि दुबे) के वनवास पर केंद्रित रामायणम् पार्ट-1 सीता हरण पर खत्म होगा। रामायणम् पार्ट-2 में रावण पर फोकस होगा।