'रील' बनवाने चले थे, 'मीम' बनवा बैठे: भारत के 3-0 से टेस्ट सीरीज़ हारने पर IAS अधिकारी शरण
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज़ हारने पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना की है। उन्होंने X पर लिखा, "'रील' बनवाने चले थे...'मीम' बनवा बैठे।" उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, "'रील' बनवाने के लिए 'फुटेज' खाने से मैच नहीं जीते जाते।" शरण ने एक यूज़र के कमेंट पर लिखा, "तारीफ होगी...तो आलोचना भी सहना होगा।"