रील बनाने के लिए लड़कों ने हैदराबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के मुंह में रखकर फोड़े पटाखे
तेलंगाना के हैदराबाद में कुछ लड़कों ने रील बनाने के लिए महात्मा गांधी का अनादर किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़के महात्मा गांधी की प्रतिमा के मुंह में पटाखे रख कर फोड़ते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने घटना की आलोचना की है।