रेल विकास निगम, जुपिटर वैगन्स और टीटागढ़ रेलवे सिस्टम के शेयरों में तेजी

शेयर बाज़ार में बढ़त के बीच मंगलवार को रेलवे के तीन शेयरों में तेज़ी देखने को मिली। कारोबारी सत्र खत्म होने तक टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर में 5% से अधिक की तेज़ी देखी गई। वहीं, रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के शेयर में करीब 2% और जुपिटर वैगन्स लिमिटेड में 2.23% की तेज़ी देखी गई।

Load More