'रामायण के चरित्र को अपनी मर्जी से बदलना सही नहीं', महाभारत के 'कृष्ण' ने की 'रामायण' की आलोचना
बीरआर चोपड़ा की महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की आलोचना की है। नितीश ने लिखा, "रामायण भारत के DNA में रची-बसी है...इसके चरित्र और महत्व को अपनी मर्जी से बदलना सही नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस फिल्म में तारीफ करने लायक कुछ भी नहीं लगता है।"