'राष्ट्रपति को खाना परोसने से पहले कोई उसे चखता है?' रिटायर्ड मेजर ऋषभ सांब्याल ने किया खुलासा
राष्ट्रपति के ADC रहे पूर्व-मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल के मुताबिक, राष्ट्रपति के पानी से लेकर खाने तक की जांच होती है। 'उनके खाने से पहले कोई खाना चखता है?' सवाल पर उन्होंने कहा, "वह क्या खाएंगी...क्या मसाले पड़ेंगे, सबकी जांच होती है...एक सुरक्षा अधिकारी 1 घंटा पहले खाने की जांच कर 'ओके' करता है...राष्ट्रपति संग कुक भी यात्रा करता है।"