'राष्ट्रपति संग ड्यूटी के दौरान शादी नहीं कर सकता ADC', रिटायर हुए मेजर ऋषभ सिंह ने खोले राज़
30-साल की उम्र में रिटायरमेंट लेने वाले मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने बताया है कि राष्ट्रपति के ADC के रूप में सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पाबंदियों में से एक यह है कि ADC को कार्यकाल के दौरान शादी करने की इजाज़त नहीं होती। उन्होंने शादी के लिए इस्तीफा देने की अफवाहों को खारिज किया।