'रूस ने एक बड़ा तेल ग्राहक खो दिया जो भारत है', डॉनल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अलास्का में दावा किया है कि रूस ने एक बड़ा तेल ग्राहक खो दिया है जो भारत है। ट्रंप ने कहा, "भारत, रूसी तेल का 40% हिस्सा संभाल रहा था...अगर सेकेंड्री टैरिफ लगाया तो यह विनाशकारी होगा।" रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही।