'रूस से बाकी देशों का भी व्यापार फिर केवल भारत पर ही निशाना क्यों?' ट्रंप ने दिया जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'रूस के साथ तो दुनिया के कई देशों का व्यापार जारी है फिर केवल भारत को निशाना क्यों बनाया जा रहा है' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "अभी बहुत कुछ होना बाकी है....आप बहुत सारे सेकेंडरी सैंक्शन देखेंगे।" ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है।