'राज़ी' के बाद एक रोल न मिला, 'पाताल लोक' के बाद ऑफर्स की लाइन लगी: जयदीप अहलावत
अभिनेता जयदीप अहलावत ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से कहा है कि फिल्म 'राज़ी' में उनके रोल की तारीफ होने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला। उन्होंने कहा, "मैं सोचता था...सभी तारीफ कर रहे हैं, रोल को लेकर बात कर रहे हैं तो गलत क्या हो गया?" बकौल जयदीप, वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' के बाद ऑफर्स की लाइन लगी थी।