रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को साध्वी ऋतंभरा ने बांधी राखी
परम शक्ति पीठ और वात्सल्यग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान साध्वी ऋतंभरा समेत शक्ति पीठ की अन्य महिलाओं ने भी राजनाथ सिंह को राखी बांधी जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, सीएए के तहत नागरिकता पाने वाली महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राखी बांधी।